- आत्मरक्षा ओर निसहाय की रक्षा ही जीवन का कर्तव्य -सुनील सेठी
हरिद्वार: आज उतरी हरिद्वार योग अनुभव आश्रम प्रांगण में तीन दिवसीय आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने योग अनुभव ट्रस्ट संचालक धर्म प्रमुख संत सुखदेवानंद के सानिध्य में एवं महाराज विश्वास पूरी की अध्यक्षता में फीता काट कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील सेठी ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए आने वाली पीढ़ी को ये गुण धारण करने चाहिए आज नई पीढ़ी की रुचि अत्याधुनिक कार्यों में बढ़ती जा रही है ।
जिस कारण युवा पीढ़ी शरीर को फिट रखने और अपने उज्जवल भविष्य के लिए ऐसे कार्यों में रुचि कम ले रहे है लेकिन ये छोटे छोटे बच्चे अलग अलग राज्यों से घरों से कई किलोमीटर दूर आज के युवाओं को आत्मनिर्भर राष्ट्र में सहयोग देने के लिए हरिद्वार धर्मनगरी से संदेश दे रहे है कि आत्मरक्षा ओर विपत्ति में दूसरों की रक्षा ही मानवता है हमारा कर्तव्य है जिसके लिए हमे आत्मनिर्भर बनना होगा आत्मरक्षा के गुण धारण करने होंगे।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी