October 6, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में ‘स्वयं सहायता समूह’ गठन पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

देवेंद्र सक्सेना, कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में आज महिला प्रकोष्ठ समिति के तत्वावधान में छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा उनमें आर्थिक स्वावलंबन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से ‘स्वयं सहायता समूह’ गठन पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. कविता सहायक आचार्य अर्थशास्त्र ने स्वयं सहायता समूहों की अवधारणा, गठन की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली एवं उनके माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता के अवसरों के संबंध में जानकारी छात्राओं को प्रदान की।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं सामूहिक रूप से अपनी बचत एवं संसाधनों का उपयोग कर विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ सकती है तथा आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने छात्राओं को अपनी क्षमताओं एवं कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कविता मीणा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण आधार है।

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ समिति के सदस्य सुश्री हर्षा जैन, श्रीमती वंदना, श्रीमती शाहिस्ता बानो, निकिता मीणा, अनिता यादव भी उपस्थित रहे।

About The Author