August 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय कोटा में “एक शिक्षक एक वृक्ष” कार्यक्रम आयोजित

देवेंद्र सक्सेना, कोटा: आज दिनांक 24 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय, कोटा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के तत्वावधान में ‘एक शिक्षकदृएक वृक्ष” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के माननीय कुलगुरु प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय कोटा की प्राचार्य प्रोफेसर प्रतिमा श्रीवास्तव ने की।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (। ठ्लैंड) के कोटा विभाग संयोजक प्रोफेसर नवीन मित्तल (सहायक निदेशक कोटा परिक्षेत्र) प्रदेश संगठन सदस्य डॉ. प्रहलाद जी मीणा, डॉ. आर.पी. सोमानी, डॉ. आर.एस. राजावत एवं डॉ. एस.के. मेहता, डॉ. पिंकी शर्मा, सुश्री भामिनी गुप्ता सुश्री प्रियंका मीणा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

उपस्थित शिक्षकों ने “एक शिक्षकदृएक वृक्ष” की संकल्पना को साकार करते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी लेने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि प्रो. बी.पी. सारस्वत ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण के संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। शिक्षण संस्थानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एक सकारात्मक संदेश दिया।

About The Author