राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में “योग युक्त नशा मुक्त उत्तराखण्ड” थीम पर योग कार्यक्रम का आयोजन महाविद्याय की एंटी ड्रग सेल के द्वारा कराया गया।
आज़ के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के योगा प्रशिक्षक श्री रघुवीर चोपड़ा ने योगा के प्रति जागरूक करते हुए छात्र -छात्राओं को बताया कि योग युक्त, नशामुक्त समाज केवल एक आकांक्षात्मक लक्ष्य नहीं बल्कि उत्तराखण्ड के साथ -साथ देश के विभिन्न समुदायों के विकास के लिए एक मूलभूत आवश्यकता है।
मादक द्रव्यों का सेवन हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक स्थिरता को भी कमज़ोर बनाता है। महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल के संयोजक डा शनव्वर ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूकता की जानकारी देते हुए कहा कि आज़ देश का युवा वर्ग नशे की लत के कारण असमय मौत का शिकार हो रहे हैं इसलिय युवा वर्ग को नशे से बचाकर युवा शक्ति का एक विकसित राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना अनिवार्य हैं ।
श्री आशीष पुंडीर, श्री पंकज भण्डारी, पंकज गुसाई, हितेश कुमार एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत