चिन्यालीसौड़, 21 अप्रैल 2026 : राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के रसायन विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद के द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. रजनी चमोली (प्राध्यापिका, रसायन विज्ञान) के निर्देशन में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बी.एससी. के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
पहली प्रतियोगिता “फोटोग्राफी का केमिकल रिएक्शंस” की आयोजित हुई जिसमें विद्यार्थियों को रासायनिक प्रतिक्रियाओं से जुड़े रोचक क्षणों को फोटोग्राफी के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान पर स्मृति रावत (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान पर साहिल (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) और तृतीय स्थान पर राधिका नौटियाल (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) रहे। इस प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में डॉ. बृजेश चौहान (प्राध्यापक जन्तु विज्ञान) तथा डॉ. आलोक बिजल्वाण (प्राध्यापक अंग्रेज़ी) शामिल रहे।
दूसरी प्रतियोगिता “विमेन इन साइंस: कैटालाइजिंग विकसित भारत” थीम पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्राओं और छात्रों ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका एवं योगदान को सुंदर पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया।
इस प्रतियोगिता के विजेता रहे, प्रथम स्थान स्मृति रावत (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान कावेरी (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान निकिता (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर)।
इस प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में डॉ. मंजू पांडे (प्राध्यापिका संस्कृत) तथा डॉ. भूपेश चन्द्र पन्त (प्राध्यापक शिक्षा शास्त्र) शामिल रहे।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई का तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स शुभारंभ
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान
यू०ओ०यू० के रायपुर देहरादून महाविद्यालय अध्ययन केंद्र में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन