प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक सी0ए0 क्वालीफाई कर ईशिता द्विवेदी ने संपूर्ण प्रदेश का नाम रोशन किया है।
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की सुपुत्री बाल्यावस्था से ही कुशाग्र बुद्धि की धनी है और अच्छे विद्यार्थी रही है। इस समाचार से पूरे महाविद्यालय में खुशी का माहौल है और हर कोई गर्वित अनुभव कर रहा है।
प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की धर्मपत्नी डॉ सुमन द्विवेदी भी शिक्षिका है। प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार में साहित्यिक पृष्ठभूमि होने के चलते कभी सोचा नहीं था कि एक बिल्कुल अलग क्षेत्र में उनकी बेटी कामयाबी हासिल करेगी।
इस अवसर पर डॉ० किशोर सिंह चौहान, डॉ० रजनी लस्याल, श्री बृजेश चौहान, श्री विनीत कुमार, डॉ० सुगंधा वर्मा, डॉ० भूपेश चंद्र पंत, डॉ प्रभात कुमार सिंह, आराधना राठौर, डॉ निशी दुबे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, श्री आलोक बिजलवान, श्री रामचंद्र नौटियाल, डॉ मनोज सिंह बिष्ट, श्री स्वर्ण सिंह, रोशन जुयाल, मदन सिंह, कौशल सिंह बिष्ट, धनराज बिष्ट, सुनील गैरोला, अमीर सिंह, जयप्रकाश भट्ट, सुरेश चंद्र, विजयलक्ष्मी ने ईशिता द्विवेदी की कामयाबी पर उन्हें तथा संपूर्ण परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।


More Stories
हरिद्वार: सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए नगर निगम भूमि घोटाले की जांच पर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खण्डूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, 20 मई अन्त्येष्टि के दिन समस्त कार्यालय बन्द, आदेश जारी
महाविद्यालय नैनबाग में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन