आज दिनांक 11 Sep 2025 को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड में गृह विज्ञान विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ संगीता सिदोला के द्वारा किया गया।
डॉ संगीता सिदोला ने बताया कि स्वस्थ तन और मन के लिये ज़रूरी है हम पोषण से भरपूर आहार का सेवन करे। हमे अपने आस पास ही अनेकों गुणों से भरपूर भोजन मिल जाएँगे जैसे मंडुआ, चोलायी, सांवा (झँगोरा) आदि। बाज़ार में मिलने वाले पोषणरहित भोज्य पदार्थों से हमे दूर रहना चाहिए ।
कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चाँदनी BA 1 sem , द्वितीय स्थान नन्दिनी BA 1 sem एवं तृतीय स्थान सानिया रावत BA 5 th sem ने प्राप्त किया। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता में नन्दिनी BA 1 sem ने प्रथम स्थान , वंशिका BA 1 sem द्वितीय स्थान व वैष्णवी रावत BA 1 sem ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजेंद्र लिंगवाल ने पुरुस्कृत किया। साथ ही सर ने बताया हमे पोष्टिक आहार लेना चाहिए व अपने पारंपरिक भोजन को महत्व देना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ चंदा थपलियाल, डॉ संदीप कश्यप, डॉ संगीता कैंतूरा, डॉ रवि चंद्रा, डॉ नीलम, डॉ शीला बिष्ट, डॉ अँचला नौटियाल, डॉ संगीता खड़वाल, डॉ उर्वशी पवार आदि मौजूद रहे ।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना