September 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में मतदाता दिवस के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशानुसार व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 विजेंद्र लिंगवाल जी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आगामी मतदाता दिवस के दृष्टिगत स्लोगन ,चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्वाति नौटियाल, द्वितीय स्थान पर सानिया रावत व तृतीय स्थान पर कृष्णा सेनवाल रही।

स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रविंदर ,द्वितीय स्थान पर अनीशा व तृतीय स्थान पर सिमरन रही। तथा चित्रकला /पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शीतल पंवार, द्वितीय स्थान पर स्वाती नौटियाल, तृतीय स्थान पर साक्षी राणा रही।

कार्यक्रम में डॉ0 रवि चंद्रा ,डॉ0 संगीता खड़वाल ,डॉ0 शीला बिष्ट, डॉ0 संगीता केन्तुरा,डॉ0 नीलम, डॉ0संगीता सिदोला ,डॉ0 करुणा मिश्रा, डॉ0 संदीप कश्यप ,डॉ0 चंदा नौटियाल, डॉ0 बिट्टू सिंह डॉ0 उर्वशी डॉ0 अखिल गुप्ता, डॉ अंचला नौटियाल, डॉ0 गुलनाज फातिमा, श्री दीपक प्रियदर्शी एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author