देवप्रयाग, 12/03/2026 : आज ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओमप्रकाश के नेतृत्व में स्वंयसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रात: 5:30 बजे प्रातः स्मरण शलोक के साथ की गई। तत्पश्चात सभी स्वंय सेवक दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर 6:30 बजे क्रीड़ा परिसर में आ गए जहाँ कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रकाश द्वारा स्वंय सेवकों को व्यायाम कराया गया।
व्यायाम के उपरान्त स्वयं सेवकों ने शिविर स्थल पर सफाई अभियान चलाया । सभी स्वंय सेवकों ने ग्राम मुनेठ के प्राकृतिक जल स्रोत एवं ग्राम सभा के नरसिंह देवता मंदिर में व्यापक सफाई अभियान चलाया तथा एकत्रित कूड़े कचरे का उचित निस्तारण किया। 12:00 बजे सभी स्वंय सेवक शिविर स्थल की ओर लौट आये, तथा दिन के भोजन के उपरान्त 3:00 बजे सभी स्वयं सेवकों ने बौद्धिक सत्र में प्रतिभाग किया।
बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रकाश द्वारा जीवन में अनुशासन के महत्व विषय पर अपने व्याख्यान के माध्यम से शिविरार्थियों को लाभान्वित किया गया । सायं कालीन सत्र में सभी स्वंय सेवकों ने गाँव का सर्वे किया ।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई का तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान