आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार ने प्रशिक्षण हेतु उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया।
उद्घाटन सत्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए प्राचार्य ने कहा कि यह डॉ अंबेडकर की ही देन है कि देश में जनगणना आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव को जड़ से उखाड़ना है, तथा एक सुंदर समाज की स्थापना करना है।
महाविद्यालय के डॉक्टर मंजू कोगियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर अंबेडकर के दिए गए संदेशों को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि समाज में किसी को बिना कष्ट पहुंचाए हम एक बेहतर समाज की स्थापना कर सकते हैं। अर्थशास्त्र विभाग के डॉक्टर परमानन्द चौहान ने बताया कि विश्व में कहीं भी जाति व्यवस्था नहीं है यह सिर्फ भारत में है। संविधान में तो भेदभाव को समाप्त कर दिया गया है। लेकिन अभी भी समाज में यह आए दिन प्रकट होता है।
इस अवसर पर डॉक्टर ब्रीश कुमार, डॉक्टर दुर्गेश कुमारी, डॉक्टर संदीप कुमार, डॉक्टर दिनेश चंद्र, श्री राजमोहन सिंह रावत, श्री भुवन चंद उपस्थित रहे।
जनगणना 2027 के प्रशिक्षण के लिए चार्ज ऑफिसर- श्री भूपेंद्र सिंह राणा, नायब तहसीलदार, असिस्टेंट चार्ज ऑफिसर- श्री बलदेव सिंह तोमर, फील्ड ऑफिसर- श्री माधव प्रसाद ढोंडियाल, फील्ड ऑफिसर- श्री अतुल नौटियाल एवं लगभग 50 प्रशिक्षु उपस्थित रहे।


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना