राजकीय महाविद्यालय पाबौ पौड़ी गढ़वाल में सत्र 2025- 26 हेतु अध्यापक- अभिभावक संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का शुभारम्भ समिति की नोडल सुनीता चौहान द्वारा किया गया जिन्होंने पिछले सत्र की आख्या अभिभावकों के सम्मुख रखी।
इसके पश्चात पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को प्रारम्भ किया गया। सभी अभिभावकों ने निर्विरोध रूप से श्रीमती संगीता देवी को अध्यक्ष एवं श्री नरेंद्र सिंह व श्रीमती सुशीला देवी को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुना।
अपने सम्बोधन में नव- निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी ने महाविद्यालय एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा छात्रों के हित में महाविद्यालय का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। बैठक के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सत्यप्रकाश शर्मा ने भी सभी नव- निर्वाचित सदस्यों को बधाई व शुभकामनायें देते हुए अभिभावकों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही अभिभावकों एवं अध्यापकों को मिलकर छात्रों के शैक्षणिक विकास के लिए मिलकर प्रयास करने पर बल दिया।
बैठक में अभिभावक एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत