पौखाल, टिहरी गढ़वाल, 15 अक्टूबर 2026: इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, पौखाल में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) सुरेश चंद्र ममगाईं के निर्देशन में अभिभावक-शिक्षक संघ समिति का गठन किया गया।
समिति की संयोजक डॉ. अंधरुती शाह एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की संयोजक डॉ. अंधरुती शाह द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) सुरेश चंद्र ममगाईं ने कहा कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं विभिन्न समस्याओं से भी उपस्थित अभिभावकों को अवगत कराया तथा महाविद्यालय के विकास में उनके सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
अभिभावक-शिक्षक संघ समिति के गठन के अंतर्गत सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया—
– संरक्षक: प्रोफेसर (डॉ.) सुरेश चंद्र ममगाईं, प्राचार्य
– अध्यक्ष: श्री दिनेश लाल
– उपाध्यक्ष: श्रीमती लक्ष्मी देवी
– कोषाध्यक्ष: श्रीमती बीसा देवी
– उपमंत्री: श्री अमीचंद कुमाई
– सचिव: डॉ. अंधरुती शाह
– सदस्य: श्री गंगाधर, श्री सुरेश, श्रीमती सुषमा देवी एवं श्रीमती कुसुम देवी।
समिति के गठन का उद्देश्य महाविद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर ध्यान देना तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के विकास में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में डॉ. अंधरुती शाह, डॉ. बबीत बिहान, डॉ. पुष्पा झाबा, श्री अरविंद नारायण, डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. सर्वेश कुमार, श्री प्रकाश चंद्र, श्रीमती अमिता पुंडोरा, श्री प्रताप सिंह गुसाईं, श्री राजेंद्र राणा, श्री राजपाल, श्री रोशन लाल एवं श्री गंभीर सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन अभिभावकों एवं शिक्षकों के पारस्परिक सहयोग से महाविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने के संकल्प के साथ हुआ।



More Stories
हरिद्वार: नगर पंचायत सुल्तानपुर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 250 नागरिकों ने शिविर का उठाया लाभ
महाविद्यालय,रानीखेत में शोधार्थियों की बैठक, नशा मुक्ति की ली शपथ
महाविद्यालय मालदेवता में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया के तहत् मैराथन आयोजित