राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती प्रोग्राम के तहत आज कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन डॉ अतुल चंद की अध्यक्षता में और डॉक्टर भागवत जोशी के संयोजन में किया गया।
जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा अपने स्वरचित कविता का पाठ किया गया। कविता पाठ में प्रथम स्थान पर कुमारी करिश्मा द्वितीय स्थान पर भोजराज भट्ट तृतीय स्थान पर कुमारी यशोदा भट्ट रहीं।
निर्णायक मंडल के रूप में डॉ राहुल तिवारी डॉक्टर पूर्णिमा विश्वकर्मा डॉ सुनीता जोशी रहीं। विजेता प्रतिभागियों की घोषणा डॉ अतुल चंद द्वारा की गई।
सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं केवल प्रतिभा करने वाले प्रतिभागियों को भी पारितोषिक 9 नवंबर को रजत जयंती समारोह मे प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर चंद द्वारा कहा गया कि रजत जयंती समारोह में सभी प्रतिभागी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करें और रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड को और आगे ले जाने की दिशा में अपना संकल्प लें संचालन डॉक्टर भागवत जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ संदीप कुमार डॉ कुलबीर सिंह राणा श्री राहुल खत्री कुमारी संतोषी गर्बयाल श्री संदीप अमीषा कुमारी मनीषा गोस्वामी श्री वीरेंद्र सिंह श्री विकास सिंह श्री मनोज कुमार श्रीमती आशा श्रीमती देव हकी श्रीमती अनीता आदि मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार के सिडकुल में नाले में गिरी बच्ची का पुलिस द्वारा जारी सर्च अभियान में 30 घंटे बाद मिला शव
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हुआ एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: बृजवासी सामाजिक संस्था, BHEL हरिद्वार द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर वार्षिकोत्सव भव्य आयोजन