राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट मे रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में रेड क्रॉस के संयोजक डॉ अतुल चंद सहसंयोजक डाॅ चंद्रा नबियाल के संयोजन में एवं प्राचार्य डॉक्टर सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में ‘मानवता पर एकजुटता’ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ चंद्रा नबियाल ने स्लाइड शो के माध्यम से रेड क्रॉस के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की और कहा कि रेड क्रॉस संस्था पूरे विश्व में अपने मानवतावादी कार्यों के लिए जान जाती है।
इस अवसर पर डॉ संदीप कुमार ने मानवता पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि मानवता ही मनुष्य को जानवरों से अलग करती है मानवता मनुष्य का विशिष्ट गुण है डॉ अतुल चंद ने कहा कि मानवता का संदेश हमारा देश युगो युगो से देता रहा है।
उन्होंने रेड क्रॉस के संस्थापक के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के सल्फ्यूरिनों युद्ध में किए गए मानवतावादी कार्यों पर प्रकाश डाला सर हेनरी जी के मानवतावादी कार्यों के लिए ही 1901 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ उनके द्वारा स्थापित रेड क्रॉस सोसाइटी पूरे विश्व भर में सहायता कार्यक्रम चल रही है चाहे युद्ध हो या आपदा हर जगह रेड क्रॉस अपनी सहायता के साथ उपस्थिति रहती है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ सुभाष वर्मा जी ने कहा कि हमारे देश का संदेश ही वसुधैव कुटुंबकम का रहा है कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने भी युद्ध में भयानक रक्तपात के बाद अहिंसा का मार्ग अपना लिया था रेड क्रॉस भी मानवतावादी कार्य कर रही है और युद्ध एवं आपदा में समान रूप से घायलों एवं बीमारी को सहायता पहुंचा रही है हम सभी को रेड क्रॉस के संदेशों के अनुरूप ही सेवा सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।


More Stories
जनता के सामने झुकना ही लोकतंत्र का सर्वोच्च सम्मान – अरविन्द सिसोदिया
उत्तरकाशी: राजकीय महाविद्यालय मोरी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: शिवडेल स्कूल में मदर्स डे पर रक्तदान शिविर में रक्तदान शिविर का आयोजन