मजरा महादेव, 5 नवंबर 2026: राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में दिनांक 5 नवंबर 2026 को प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार भट्ट द्वारा रिबन काटकर किया गया।
अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय के वातावरण से परिचय कराना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का आयोजन पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया।
आयोजन में नेहा त्रिपाठी, नविता ममगाई, स्नेहा, साक्षी एवं पूजा नौटियाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन नविता ममगाई द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का समापन नेहा त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर के चयन हेतु विभिन्न मनोरंजक एवं प्रतिभा-आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें गायन, नृत्य, शायरी, रैंप वॉक एवं मिमिक्री जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को वरिष्ठ छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करने, महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित होने तथा अपनी प्रतिभाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



More Stories
हरिद्वार- राज्य आंदोलनकारी समिति ने पेंशन 20 हजार प्रतिमाह करने व अन्य सुविधाओं हेतु दिया ज्ञापन
महाविद्यालय अगरोड़ा में मतदाता जागरूकता की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की व्यक्त
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से कि भेंट