May 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय मोरी में वार्षिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

राजकीय महाविद्यालय मोरी में वार्षिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान सत्र 2025-26 में आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभागीय परिषद, वार्षिक खेल प्रतियोगिता, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति, भारत शैक्षणिक भ्रमण, रोवर-रेंजर्स तथा सांकरी में आयोजित 10 दिवसीय ट्रैकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों से लाभान्वित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नानाई क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती उपासना नेगी उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक विद्यालय मोरी के प्रधानाचार्य राजपाल जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अति विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सेवा श्रीमती कमला देवी, PTA संघ कोषाध्यक्ष श्रीमती निशा देवी, बलबीर रावत एवं बिशन सिंह भी समारोह में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य आर.के. वर्मा ने की। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष अनेश रावत, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

About The Author