डी पी उनियाल गजा: जनपद टिहरी के नगर पंचायत गजा मे ‘ राही नेत्र धाम ‘ देहरादून की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन आगामी 22 जून को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जा रहा है।
शिविर में आधुनिक मशीनों के द्वारा मोतियाबिंद की जांच, काला मोतियाबिंद की जांच, रेटिना (पर्दे) की जांच, डायबिटिक रेटिनोपैथी, नाखुनों की जांच, की जायेगी, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि राही नेत्र धाम द्वारा आयोजित इस निशुल्क नेत्र शिविर में नगर पंचायत की ओर से विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था मे सहयोग किया जायेगा।
उन्होंने निकटतम क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आ शिविर में आकर लाभ उठायें। शिविर में आधार कार्ड, फोन नंबर व आयुष्मान कार्ड साथ मे लाना है।
आप्रेशन के लिए चिह्नित किए गए लोगों को निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी, शिविर में डाॅक्टरों की टीम निशुल्क जांच करेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव