नवल टाइम्स न्यूज़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़, बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ द्वारा आयोजित किसान मेले में प्रतिभाग किया l
छात्र छात्राओं ने वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ द्वारा आयोजित किसान मेले में प्रतिभाग किया,
जिसमें उन्होंने प्राकृतिक कृषि, मोटे अनाजों, दलहनी फसलों, बायोफोर्टीफाइड फसलों को बढ़ावा एवं कृषि क्षेत्र में नए तकनीकी बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से बताया गया, साथ ही वहां पर कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का भी छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया l
प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से निश्चित रूप से लाभ होता है और नई जानकारियां प्राप्त होती है l
इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस मेले में विषय विशेषज्ञ द्वारा जो बताया गया वह पाठ्यक्रम का हिस्सा भी है और निश्चित रूप से छात्र छात्राएं इस गोष्टी से लाभान्वित हुए होंगे l
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर चित्रागद सिंह राघव और वैज्ञानिक डॉक्टर पंकज नौटियाल ने छात्र छात्राओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया l



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना