आज दिनांक 11/05/2022 को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के अंतर्गत छात्रों के खाते मे बारह हजार की धन राशि प्राप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा खरीदे गए टैबलेटों का भौतिक सत्यापन महाविद्यालय में गठित समिति द्वारा किया गया। छात्रों ने भौतिक सत्यापन समिति के
डाॅ. पंकज पांडे , डाॅ. बिट्टू सिंह डाॅ.आंचला नोटियाल डाॅ.संगीता सिदोला के सामने अपने टैबलेट और उसके बिल को प्रस्तुत किया छात्रों ने मुख्यमंत्री की इस योजना की सराहना करते हुए कहा की अब वह अपनी पढा़ई को टैबलेट के द्वारा और अधिक बेहतर तरीके से कर सकेंगे उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय ने छात्रों को टेबलेट मिलने की शुभकामनाएं दी और कहा की आप सभी को सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग मे बेहतर तरीके से पढ़ने के लिए यह योजना प्रारंभ की गयी है आपको इसका उपयोग शिक्षण के साथ साथ तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने के लिए भी करना है।
उन्होंने सभी छात्रों को सावधानीपूर्वक और आवश्यकता अनुसार ज्ञावर्धन के लिए टेबलेट का समुचित प्रयोग करने की सलाह दी। टेबलेट मिलने से सभी छात्र-छात्राएं उत्साहितऔर खुश थे।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ