हरिद्वार, 12 सितम्बर 2025: रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल के को-पायलट्स द्वारा आज सरकारी कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर में स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर विषय पर जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एन्. डॉ. निलेशा शर्मा द्वारा छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं, विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
छात्राओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण की जानकारी दी गई तथा रोटरी जिला 3080 द्वारा आयोजित होने वाले निःशुल्क टीकाकरण अभियान के बारे में बताया गया। साथ ही छात्राओं को सहमति पत्र भी वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम क्लब की फर्स्ट लेडी एन्. रेनू चुग के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें को-पायलट्स (एन्.) श्रीमती नीलम, श्रीमती सीमा सक्सेना एवं श्रीमती शालिनी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूनम राणा को इस पुण्य कार्य के लिए सहयोग एवं अनुमति प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया। विद्यालय के स्टाफ ने भी पूर्ण सहयोग करते हुए रोटरी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह कार्यक्रम एक उल्लेखनीय सफल रहा और सभी के द्वारा अत्यधिक सराहा गया।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद