लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं हैं, 50 वर्ष से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से 18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं।
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तांवड़े ने प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी को हुई सीईसी की बैठक में सभी राज्यों से आए नेताओं के साथ गहन मंथन के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया।
देखें लिस्ट –
बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024, पहली लिस्ट
भाजपा की पहली लिस्ट में किस राज्य से कितनी सीटों पर घोषणा हुई है:
उत्तर प्रदेश 51
पश्चिम बंगाल 20
मध्य प्रदेश 24
गुजरात 15
राजस्थान 15
केरल 12
तेलंगाना 9 सीट
असम 11
झारखंड 11
छत्तीसगढ़ 11
दिल्ली 5
जम्मू कश्मीर 2
उत्तराखंड 3
अरुणाचल प्रदेश 2
गोवा 1
त्रिपुरा 1
अंडमान निकोबार 1
दमन एवं दीव 1


More Stories
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट
प्रखर राष्ट्रवादी मोदी सरकार को अस्थिर करने के,विदेशी षड्यंत्रों से देश को सतर्क रहना होगा—अरविन्द सिसोदिया
हरिद्वार: जन संघर्ष मोर्चा ने की नाबालिगा के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग