पुणे के हडपसर का रहने वाला यह परिवार भूशी बांध के पीछे पहाड़ी इलाके में झरने पर बारिश का आनंद ले रहा था, तभी झरने के पानी का बहाव तेज हुआ और झरने में 10 लोग फंस गए, जिनमें एक चार साल का बच्चा भी शामिल था।
जबकि सभी पानी के बहाव में बह गए, कुछ दूरी पर दस में से पांच लोगों को बचाया गया,लेकिन पांच बह गए। सभी के शवों की तलाश पूरी हो गई है।
बताया जा रहा है कि पूरा परिवार भुशी डैम देखने आया था, बारिश का मौसम था, ऐसे में बच्चों की जिद पर घूमने का प्लान था।
अब हुआ यह कि पहले एक बच्ची नदी में गिरी, उसको बचाने के लिए वो महिला भी कूद पड़ी। फिर बस एक के बाद एक सभी नदी में ही कूद गए और सब बह गए।
हैरानी की बात यह है कि सभी पर्यटकों को पहले से पता था कि भुशी डैम इस समय ओवरफ्लो चल रही है लगातार हो रही बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ चुका है लेकिन उसके बावजूद भी ना प्रशासन ने कोई ध्यान दिया और ना ही पर्यटकों ने इस बात को तवज्जो दी।
इस घटना को देखते हुए सभी से अपील है कि अपनी अपने परिवार और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग