देहरादून में सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में पढ़ रही हरिद्वार की वंशिका बंसल को कल शाम उत्तराखंड राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक फरार हो गया था, जिसको लेकर शहर में हड़कंप मचा गया।
वहीं त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हरिद्वार निवासी छात्रा की हत्या करने वाले छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस खुलासे में एक तरफा प्यार जैसी कोई कहानी सामने नही आई है। दरअसल छात्र के सोशल मीडिया पर फोटो पर किये गए कमेंट का मामला था।
एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि फोटो पर कमेंट करने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था और इसमें कुछ सीनियर्स के द्वारा आरोपी छात्र से माफी भी मंगवाई गई थी। जिसके बाद से ही आरोपी छात्र बदला लेने की सोच रहा था।
पुलिस मामले को एकतरफा प्यार से जोड़कर जांच में आगे बढ़ रही थी।
मृतक छात्रा हरिद्वार के ज्वालापुर की रहने वाली है जोकि डी फार्मा की पढ़ाई करने के लिए देहरादून में रहती थी
जबकि आदित्य तोमर शामली का रहने वाला था और अपनी सनक के चलते छात्रा पर बीच बाजार में गोलियां दाग दी साथ ही एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने घटना का खुलासा किया



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन