विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छात्रों में एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एसआरटी परिसर बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक निबंध लेखन और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंशुमान चैबे को प्रथम, आयुष पंवार एवं आयुष विजल्वाण को संयुक्त रूप से द्वितीय एवं कार्तिक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में रितिका रावत को प्रथम, नम्रता मखलोगा को द्वितीय तथा आमना अली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संरक्षक के रूप में कैम्पस निदेशक प्रो. ए. ए. बौड़ाई एवं डी.एस. कैंतुरा, प्रो. एम.एम.एस. नेगी और प्रो. बीना जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर गीताली पडियार के निर्देशन में तथा अयोजक डॉ. आराधना बंधानी, आयोजन समिति के सदस्य सुनील दत्त और रवीन्द्र कुमार, सगुफ्ता परवीन द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
पूर्व विधायक स्व० अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ