- पेड़ है तो जीवन है
हरिद्वार: आज दिनांक 5- 6 -2023 विश्व हिंदू संस्था के कार्यकर्ताओं ने कोषाध्यक्ष सतवीर सिंह राठौर जी के नेतृत्व में भोगपुर क्षेत्र विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण में एकत्रित होकर पर्यावरण के लिए क्षेत्रवासियों को जागरूक किया।
भोगपुर में विभिन्न जगहों पर पर्यावरण के विषय में पर्यावरण को कैसे बचाएं और पर्यावरण को बचाने से धरती और मनुष्य जाति पर क्या-क्या सुखद असर पड़ते हैं इन सब चीजों को बताकर क्षेत्र में जागरूक अभियान चलाया गया एवं इस अभियान के चलते संस्था के वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रख हिंदुत्व सनातन धर्म का काम करने पर भी जनता से आग्रह किया।
उसके बाद संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाया गया नंदी गौशाला प्रभारी नेमचंद सैनी ने कहा कि विश्व हिंदू संस्था गऊ गंगा गीता गायत्री को अपना सिद्धांत बनाकर हिंदुत्व सनातन धर्म एवं जनहित के कार्य पूरे भारत में संस्था संस्थापक श्री देवेंद्र प्रजापति जी के आदेश पर समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं एवं संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर चलता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुकेश कुमार मास्टर ईलम सिंह दीपक कुमार परमजीत सैनी राम सिंह राठौर कुलदीप राठौर गंगा राम राम किशन जी आदि उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन