वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर एवं आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकास नगर के संयुक्त तत्वाधान में 29 वीं वाहिनी एनसीसी देहरादून के निर्देशन पर पुनीत सागर अभियान के तहत यमुना नदी के तट पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया I
इस कार्यक्रम में 29 वीं वाहिनी देहरादून से कुलदीप,आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज से एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट हिमांशु वर्मा और डाकपत्थर डिग्री कॉलेज से एनसीसी अधिकारी डॉ अमित कुमार गुप्ता उपस्थित रहे I
स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेटों द्वारा प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया और इसे एनजीओ जन जागरण सेवी संस्था को सुपुर्द किया गया I महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्राचार्य डॉ विजय सिंह नेगी ने एनसीसी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए संदेश दिया कि हमें प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए i बाजार से यदि कोई हमें प्लास्टिक देता है तो हमें प्लास्टिक के थैलों में में समान नहीं लेना चाहिए I
इस अवसर पर कैडेट गौरव अंकित प्रिया संचित नीटू तनिष्क इत्यादि एवं आसाराम इंटर कॉलेज से कैडेट अनम सलमानी दीक्षा मनोज सुमित वंश राठौर इत्यादि लगभग 35 कैडेट उपस्थित रहे उपस्थित रहेI



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत