नवल टाइम्स न्यूज़: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आज प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) जी आर सेमवाल की अध्यक्षता में एवं मुख्यमंत्री नवाचार योजना की संयोजक डॉ राखी डिमरी के नेतृत्व में महाविद्यालय में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं बी एड विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण रखा गया था, जिसमें लगभग 50 छात्र छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्राचार्य द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को पर्यावरण का महत्व समझाया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र छात्राओं को नवाचार से जुड़ने पर शुभकामनाएं भी दी गई साथ ही विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर आर एस गंगवार, डॉ दीप्ति बगवाड़ी, डॉ पूजा राठौर, डॉ राजकुमारी भंडारी एवं डॉ रुचि बहुखंडी द्वारा प्रथम स्थान अमीषा नेगी बी एड प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान अंकिता बी एस सी द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान दीक्षा रावत बी एस सी प्रथम वर्ष एवं सांत्वना पुरस्कार के रुप में रितिक पांडे बी ए द्वितीय वर्ष को चयनित किया गया।
डॉ राखी डिमरी द्वारा समस्त विजई छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं प्रतियोगिताओं में निरंतर प्रतिभाग करने के प्रति प्रेरित किया गया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन