June 5, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

समग्र कला साधक, संस्कार मित्र देवेंद्र कुमार सक्सेना- एक परिचय

कोटा, 5-जून-26 : कोटा के प्रसिद्ध कला- संस्कृति, समाज सेवी देवेन्द्र सक्सेना का जन्म – 5 जून 1964 को माता मगन देवी एवं पिता हरिनारायण सक्सेना के यहाँ ग्राम ढाबलाधीर जिला शाजापुर संभाग उज्जैन मध्यप्रदेश में हुआ

समग्र कला साधक –

देवेंद्र कुमार सक्सेना समग्र कला साधक समाज सेवी हैं – कला, संस्कृति, संगीत,योग, लेखक , राष्ट्रीय मिशन, नाट्य, पर्यावरण, समाज सेवा चित्रकला के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से सेवा रत हैं .

– आपकी सांस्कृतिक व राष्ट्र निष्ठा को देखते हुए कई महत्वपूर्ण दायित्व इंहे मिले हैं। आप -अखिल भारतीय विमर्श सदस्य हैं,, मंचीय कला प्रमुख संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत तथा -महामंत्री संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर व – कला श्रेणी संयोजक – दायित्व है।

मीडिया समन्वयक गायत्री परिवार, आप स्पिक मैके सिरोही संगीत संकल्प सिरोही तथा पतंजलि योग समिति कोटा के संस्थापक सदस्य है , अध्यक्ष सम्भ्रान्त समाज, सयुंक्त सचिव संगीतिका, संगीत संकल्प कोटा हैं।

शिक्षा दीक्षा – 

– एम ए( हिन्दी साहित्य) , संगीत भूषण, संगीत प्रभाकर, योग प्रमाण पत्र, आकाशवाणी कलाकार

संगीत आध्यात्मिक गुरु – वेदमूर्ति तपोनिष्ठ आचार्य श्रीराम शर्मा जी, योग गुरु स्वामी रामदेव जी, संगीत गुरू मृदंग महर्षि डॉ रामशंकर दास उर्फ पागलदास जी महाराज, पंडित गणेश प्रसाद भारद्वाज, श्री एन पी श्रीवास्तव, श्री अरुण अम्बेडकर जी आदि से आपने शिक्षा ग्रहण की

सांस्कृतिक यात्रा – श्रध्देय डॉ प्रणव पण्डया जी कुलाधिपति देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में 1993 में अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, नेपाल एवं कई वर्षों देव भूमि भारत देव संस्कृति के अभ्युदय में सहयोग के लिए यात्रा की   प्रमुखअलंकरण,सम्मान- 

2025 में अभिनव कला सम्मान भोपाल में

2024 में राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक राज्य स्तरीय सम्मान कला संस्कृति साहित्य समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए , तीन बार राजकीय सम्मान, मालवा गौरव , संस्कृति साधक , शिक्षक रत्न , प्रज्ञापुत्र, , संगीत भूषण, संगीत प्रभाकर, लोक शिक्षक, राष्ट्र सेवा गौरव सहित अनगिनत मंचों पर सम्मान

प्रस्तुति व सम्मान

देवेंद्र कुमार सक्सेना सिंहस्थ महाकुंभ, संस्कार भारती,भारत भवन, अखिल विश्व गायत्री परिवार, पतंजलि योगपीठ, अभिनव कला परिषद, मधुकली, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, सीसीआरटी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, आकाशवाणी दूरदर्शन भारतेंदु समिति संस्कार भारती सहित हजारों प्रतिष्ठित मंचों पर प्रस्तुति व सम्मान।

उल्लेखनीय है कि आपको वंदनीया माता भगवती देवी जी श्रद्धेय डॉ0 प्रणव पण्डया जी एवं श्रद्धेय शैल बाला जी के सानिध्य में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

विशेष उल्लेखनीय

आपको धर्म, अध्यात्म, संगीत, साहित्य,योग न्याय प्रशासन जगत की कई हस्तियों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। संविधान निर्मात्री सभा सदस्य बलवंत सिंह मेहता, पंडित लीला धर जोशी, सांसद ओम बिरला जी, महाराव श्री बृजराज सिंह महाराज श्री इज्यराज सिंह जी,

भारत रत्न पंडित रविशंकर जी उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज पंडित सामता प्रसाद गुदई, पंडित रामाश्रय झा रामरंग जी, पंडित लक्षमण भट्ट तैलंग जी, पंडित विश्व मोहन भट्ट जी, पंडित राजन साजन मिश्र जी, पंडित मधुप मुद्गल, पंडित कुमार बोस जी, उस्ताद मेहमूद धौलपुरी, पंडित सुरेश तातेड जी, पंडित विजय शंकर मिश्र जी, डाॅ 0 मधु भट्ट तैलंग,

-माननीय सांसद श्रीमान ओम बिरला जी द्वारा प्रेरित राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित ” आजादी के स्वर ” कार्यक्रम के सपरिवार सांस्कृतिक सह भागिता

-साहित्य पुरोधा श्री हनुमान जी प्रसाद सक्सेना द्वारा स्थापित व श्रीमान राजेश कृष्ण बिरला जी द्वारा संरक्षित श्री भारतेंदु समिति कोटा में सपरिवार लगभग 26 वर्षों से सम्मानित सदस्य।

–उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के वर्तमान उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमान इंदरसिहंजी परमार के साथ शुजालपुर मंडी में एक ही विद्यालय में अध्ययन करने का अवसर इंहे प्राप्त हुआ।

–आप सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा संचालित सरस्वती संगीत महाविद्यालय शुजालपुर मंडी में तबला प्रशिक्षक रहे हैं

– जहां आपने विधायक डॉ0 शैल कुमार शर्मा, श्री जसवंत सिंह हाडा के सानिध्य में कार्यरत किया

-हाल ही में भोपाल में आयोजित संस्कार भारती की राष्ट्रीय बौद्धिक कार्य शाला तथा भीलवाड़ा में संस्कार भारती क्षैत्रीय कार्य शाला में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दी।

– 1980 से अंतरराष्ट्रीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सदस्य

-कोटा में पतंजलि योग समिति के सपरिवार संस्थापक सदस्य

-संस्कार भारती के सपरिवार संस्कार मित्र सदस्य

लेखक

समाज संस्कृति लेखन

इंटरनेशनल पत्रिका कुतप , संगीत, प्रेस जोन, संगीत कला विहार, कला वार्ता, कला समय,

धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, कादम्बिनी, अखंड ज्योति, योग संदेश, चिदम्बरा, वाग्धारा, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नवल टाइम्ज, सरिता, राजस्थान लेखक कोश, कई शोध ग्रंथों में व देश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में अनेकानेक लेख संस्मरण समीक्षा समाचार प्रकाशित।,

-राष्ट्रीय मिशन कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए अपनी पुत्री आस्था सक्सेना के साथ लगभग 350 कार्यक्रमों में सहभागिता तथा धर्म पत्नि शास्त्रीय गायिका योग साधिका डॉ 0 संगीता सक्सेना के साथ 300 से अधिक योग तथा 120 से अधिक संगीत समारोह में सहभागिता की।

परिवार –

धर्म पत्नि डॉ0 संगीता सक्सेना (एम ए, पीएचडी, स्लेट) शास्त्रीय गायिका एवं गुरु, संस्कार भारती की मंचीय कला संयोजक

पुत्री – सुश्री आस्था सक्सेना( एम ए अंग्रेज़ी साहित्य, संगीत, बी एड) राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गायिका ब्रांड एम्बेसेडर बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान चिकित्सा विभाग कोटा राजस्थान सरकार।

वर्तमान समय में – राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा से जून 2024 में सेवानिवृत्ति हूए बिना स्वार्थ के सतत लोगों की मदद करते हैं कला संस्कृति के साथ राष्ट्र प्रेम कौमी एकता पर्यावरण की रक्षा के लिए युवाओं प्रेरित करते हैं।

लेखक: पुरूषोत्तम चौबदार

नवल टाइम्स परिवार की ओर से श्री देवेंद्र कुमार सक्सेना जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनायें

About The Author