नरेन्द्र नगर प्रखंड के क्वीली डांडा स्थित घंटाकर्ण मंदिर में संक्रांति पर्व पर हर माह की तरह सैकड़ों लोगों ने देवता का आशीर्वाद लिया
इस अवसर पर क्षेत्र की नव दम्पतियों श्रीमति चांदनी सजवाण पत्नी अमित सिंह सजवाण तथा श्रीमती सरिता विजल्वाण पत्नी ओम प्रकाश विजल्वाण ने परिजनों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की तथा देवता का आशीर्वाद लिया।

आपको बताते चलें कि मंदिर में हर माह की संक्रांति पर्व पर पूजा अर्चना हवनयज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है, घंटाकर्ण धाम में आने वाले भक्तों को पुजारी दर्शन लाल विजल्वाण ने पूजा कराई तथा देवता के पश्वा दीपक विजल्वाण से आशीर्वाद लिया, मंदिर में ढोल दमाऊ की थाप पर देवता अवतरित हुए
इस अवसर पर घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण, कोषाध्यक्ष अशोक विजल्वाण,हरीश विजल्वाण, दिनेश प्रसाद उनियाल, दिनेश सिंह सजवाण, धूम सिंह चौहान, आनन्द सिंह खाती , रघुबीर सिंह खाती सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे , मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन हर माह की तरह किया गया है । गढ़वाली परम्परा , संस्कृति की झलक में रसोईया के द्वारा दाल भात बनाया गया है ।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स