हरिद्वार, 23 मई: वाहन की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुए महाराज अग्रसेन चौक के सौंदर्यकरण की अनुमति मिलने पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह को धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार जताया।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कुछ दिन पूर्व वाहन की टक्कर लगने से देवपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन चौक क्षतिग्रस्त हो गया था।
एचआरडीए से क्षतिग्रस्त चौक का सौंदर्यकरण कराने की मांग की गयी थी। जिस पर एचआरडीए द्वारा चौक का पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण कराने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन ने सदा आदर्श समाज की स्थापना में सहयोग प्रदान किया। लोक कल्याणकारी प्रेरणा देकर राष्ट्रहित में योगदान दिया।
महाराज अग्रसेन चौक सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। उन्होंने हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह का आभार प्रकट किया और कहा कि चौक के सौंदर्यकरण कार्य से समाज के लोग गदगद हैं।


More Stories
हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग
हरिद्वार नगर निगम की सख्ती, लापरवाही पर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगाया भारी जुर्माना
रुड़की : ट्रक पर हाईटेंशन लाइन गिरने से लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू