हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के अपर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
बुलडोजर का खौफ इतना कि हरिद्वार के बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन के साथ सहयोग कर अतिक्रमण हटाया इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौजूद रहे।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है आज अतिक्रमण हटाओ अभियान हरिद्वार के अप्पर रोड पर चलाया गया जिसमें सभी व्यापारियों द्वारा सहयोग किया गया.
अतिक्रमण हटाया गया है साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि वह दोबारा इस अतिक्रमण को करेंगे तो उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का सहयोग करते हुए प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बिना किसी नोटिस के आज कार्यवाही की जा रही है ओर बुलडोजर लाकर व्यापारियों को डराया जा रहा है उसके बावजूद भी व्यापारी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं सबसे बड़ी समस्या हरिद्वार में पार्किंग व्यवस्था की है जिसे प्रशासन सुलझा नहीं पाया है वह हर साल अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाता रहता है कोरोना का आज के बाद अब जाकर कुछ व्यापार में तेजी आई थी लेकिन ऐसा लगता है कि प्रशासन और सरकार चाहती है कि व्यापारी हमेशा परेशान ही रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
पूर्व विधायक स्व० अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ