हरिद्वार: आज उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफ़ेसर अंजू अग्रवाल ने राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी, हरिद्वार के नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों द्वारा निदेशक महोदया पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
निदेशक महोदया ने समस्त प्राध्यापकों एवं शैक्षणिक कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। नव निर्मित भवन में निदेशक महोदया को सुचारु रूप से कक्षाएं संचाउच्चलित होती मिली , साथ ही निदेशक महोदया ने नवनिर्मित भवन की समस्त कमियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्राचार्य महोदया ने निदेशक जी को महाविद्यालय आने जाने वाले मार्ग के बारे में अवगत कराया कि महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं समस्त छात्र छात्राओं को महाविद्यालय आने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसका निराकरण शीघ्र अतिशीघ्र कराने का कष्ट करें ।
इस अवसर पर निदेशक महोदया के द्वारा प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार की प्रोफ़ाइल किताब का विमोचन किया गया। निदेशक मोदी ने प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार को शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ देशराज सिंह, डॉ सुमन पांडे, डॉ सुनीता बिष्ट तथा शैक्षणिक कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल,श्रीमती पूनम, श्री सूरज, श्री कुलदीप उपस्थित रहे तथा छात्र छात्राओं में गुलफाम, विधिता, रेणु ,शीतल ,मनीषा ,पवन, अमन, निधि, राहुल ,दीपक, कोमल आदि उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी