हरिद्वार अभिनव कौशिक: जनपद हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र के राजा गार्डन स्थित मछली तालाब के किनारे लगा बिजली का खंभा इन दिनों गंभीर खतरे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार खंभा काफी झुक चुका है और उसमें लगातार विद्युत सप्लाई भी जारी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि यह खंभा तालाब के बिल्कुल किनारे स्थित है। यदि अचानक खंभा गिरता है तो आसपास से गुजरने वाले लोगों, बच्चों तथा तालाब के पास मौजूद लोगों की जान को खतरा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि बरसात या तेज हवा के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विद्युत विभाग से जल्द से जल्द खंभे की मरम्मत अथवा उसे बदलने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल