हरिद्वार, 27-दिसम्बर-24: कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही समय में पलटे बाबु, भाजपा में जताई आस्था, बता दें कि वार्ड 16 शिवलोक कॉलोनी से भाजपा नेता बाबू अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर की उपस्थिति में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने बाबू और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी।
लेकिन कुछ घंटों बाद ही बाबू ने फेसबुक पर विधायक मदन कौशिक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए भाजपा और संघ के प्रति आस्था जताते हुए अपने प्रति दुष्प्रचार का आरोप जड़ दिया।
फेसबुक पर की गयी पोस्ट में बाबू ने कहा कि वे बचपन से ही संघ के स्वयंसेवक रहे हैं। उनकी विचारधारा भाजपा के साथ हैं। मरते दम तक भाजपा के साथ रहेंगे। हिंदूवादी विचारधारा को सपोर्ट करते हैं। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य करते हैं।
कुछ लोगों ने उनकी गलत पोस्ट डालकर भ्रमित करने का काम किया है। पोस्ट में बाबू ने आगे लिखा कि भाजपा जिंदाबाद, मदन कौशिक जिंदाबाद। राजनीति में बाबू की इस पूरी कवायद को टिकट वितरण से जोड़कर देखा जा रहा है।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन