अभिनव कौशिक, हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक लक्सर क्षेत्र के अकबरपुर गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक का नाम प्रवीण उम्र 18 वर्ष पुत्र जयचंद बताया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लक्सर सीओ मनोज ठाकुर का कहना है कि प्रभम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘पृथ्वी दिवस’ पर पर्यावरण संरक्षण एवं सघन स्वच्छता अभियान का आयोजन
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में हुआ भू अलंकरण दिवस का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रोबर्स रेंजर्स ने पायीं विभिन्न जानकारियां