जीतिन चावला , नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: हरिद्वार कोर्ट में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब पेशी के लिए आए जीजा-साले में मारपीट हो गई। जीजा दूसरी शादी करने पर विवाद उपजा और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट तक जा पहुंची।
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। यह खबर सोशल मीडिया से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि साला लक्सर के सुल्तानपुर व जीजा यूपी के सहारनपुर का निवासी हैं।
बताया गया है कि लक्सर कोर्ट में पेशी को जीजा-साले आये थे। बताया जा रहा है कि लक्सर के सुल्तानपुर निवासी एक लड़की की शादी कुछ वर्ष पूर्व सहारनपुर में हुई थी। लड़की के पति ने दूसरी शादी कर ली। जिसके चलते कोर्ट में मुकद्मा दर्ज रहा था। जहां जीजा-साले में जमकर लात घुसे चले।
जबकि चर्चा इस बात की भी है कि साले ने जीजा को गंजा कहा, जिसके चलते विवाद बढ़ा और नौबत मारपीट तक आ गयी। बामुश्किल आसपास मौजूद लोगों ने दोनों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया


More Stories
हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हरेला पर्व पर हरिद्वार में 30 हजार पौधों का हुआ पौधरोपण, हरित हरिद्वार ऐप पर 15 हजार लोगों ने पौधों के संरक्षण की ली जिम्मेदारी
हरिद्वार: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व,पर्यटन मंत्री एवं सतपाल महाराज ने रुद्राक्ष का पौधारोपण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ