April 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: गंगा सप्तमी के अवसर पर श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हरिद्वार: गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर आज मॉर्डन कॉलोनी स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैशाख शुक्ल सप्तमी को मां गंगा का जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में भव्य आयोजन किए गए।

हरिद्वार में स्थित सिद्वपीठ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और गंगा माता की भव्य प्रतिभा स्थापित है ।

मन्दिर के पुजारी पंडित मनोज शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ। मुख्य यजमान के रूप में कॉलोनी के प्रतिष्ठत लोगों ने सपरिवार दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से माँ ने गंगा का अभिषेक किया। अभिषेक के पश्चात भगवान का तिलक, रोली और पुष्पों से श्रृंगार किया गया।

मंदिर के पुजारी पंडित मनोज शास्त्री ने बताया कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सात जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से गंगा पूजन कराया गया। श्रद्धालुओ ने मां गंगा का आह्वान किया। ‘गंगे च यमुने चैव’ मंत्र के साथ दूध, पुष्प, अक्षत और चुनरी अर्पित की गई।

दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। आरती के समय ‘हर हर गंगे, नमामि गंगे’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आरती के बाद सभी भक्तों को पंचामृत और हलवा चना का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी डीडी मित्तल ने सभी श्रद्धालुओं से मन्दिर व गंगा की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। “गंगा को मां कहते हैं तो मां को गंदा कैसे कर सकते हैं। प्लास्टिक, पॉलिथीन, फूल-माला गंगा में न डालें। यह हमारा पहला कर्तव्य है।”

इस मौके पर एमएम गुप्ता,कृष्णा गुप्ता,डीसी गुप्ता,बीना गुप्ता,केके गुप्ता,विपिन शर्मा,धीरज शर्मा,किरण भाटिया,श्रीमती गौतम,संजय शर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

About The Author