हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है अभी 2-3 दिन के अंदर ही अंदर 3-4 साइकिले भी चोरी हो चुकी है और चोर सीसी कैमरे में भी कैद हो चुका है , इसी क्रम में चोरी के इरादे से घर में घुसे एक कबाड़ी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गोल गुरुद्वारा के निकट आदर्श नगर कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी की नियत से घुसे कबाड़ी को पड़ोसियों की जागरूकता से पकड़ने का मामला सामने आया है
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर में सेंट मैरी स्कूल के पास गोल गुरुद्वारा के निकट एक मकान बंद था मकान मालिक अपने दूसरे मकान में गए हुए थे तभी आज लगभग 12:30 बजे करीब एक कबाड़ी चोरी की नियत से दीवार फांद कर अंदर चला गया ऐसे करते हुए पड़ोस के ही पड़ोसी एडवोकेट धर्मवीर की नजर उस पर पड़ गई उन्होंने तत्काल दूसरे पड़ोसियों को सूचित कर इसकी सूचना दी मौके पर पड़ोसियों जिनमें प्रभात सिंह, संदीप भारद्वाज, सारांश, मृदुल सहित सभी ने उस चोर कबाड़ी को पकड़ लिया तब तक चोर मकान से पानी की टोटियाँ निकाल चुका था और भी सामान चोरी करने के लिए एकत्रित कर रहा था हालांकि घर में घुसते समय चोट लगने से उसके हाथ भी चोटिल हो गया
घटना की जानकारी स्थानीय पार्षद अनुज सिंह तथा मकान के मालिक को दी, पार्षद अनुज सिंह ने तुरंत पुलिस को फोन किया और घटना स्थल पर पहुँचे
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और अब पुलिस का कहना है कि आगे की कार्यवाही की जाएगी
चोरी की बढ़ती वारदातों से बचने के लिए हम सभी को सजगता से और अलर्ट रहना होगा और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को या अनावश्यक रूप से घर के आसपास घूमते व्यक्ति को देखकर उसके वहां होने का कारण भी पूछना चाहिए इसी तरह से हम चोरी की घटनाओं को रोक सकते हैं



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना