हरिद्वार: चलती ट्रेन मे चढने के प्रयास में ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसे यात्री को ड्यूटी पर तैनात जीआरपी की महिला कांस्टेबल ने जान की परवाह किए बिना तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। रेलवे पुलिसकर्मी की इस बहादुरी की सभी ने प्रशंसा की।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक 28-4-2024, रविवार को लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13151 कलकत्ता जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब दोपहर 2:15 बजे पहुंची। आधा घंटा रुकने के पश्चात ट्रेन जैसे ही आगे के लिए रवाना हुई तभी खाने पीने का सामान लेने ट्रेन से नीचे उतरा यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और गिरकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया।
इससे पहले कि युवक ट्रेन के नीचे आता तभी वहा डयूटी पर तैनात रेलवे की महिला कांस्टेबल उमा की नजर हादसे पर पड़ी। जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने एक पल गंवाए बिना व अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़कर यात्री को होंसला देते हुए सुरक्षित बाहर निकाला।
इस बीच रेल भी रोक दी गई थी।उक्त व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, घटना का विडियो वायरल हो रहा है
यात्री की जान बचाने के लिए स्टेशन पर मौजूद हर किसी ने म्महिला कांस्टेबल उमा की बहादुरी की प्रशंसा की। घटना के बाद लक्सर स्टेशन पर रुकी ट्रेन को कुछ देर के विलंब के बाद फिर से रवाना कर दिया गया।
इस घटना से सीख लेते हुए हमें यह ध्यान रखना चाहिए की प्लेटफार्म पर जब भी हम ट्रेन पर चढ़ रहे हैं या उतरते हैं तो सावधानी जरूरी है और कोशिश यही रहनी चाहिए कि चलती हुई ट्रेन में ना तो चढ़ा जाए और ना ही उतरा जाए।


More Stories
प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिरकत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आईसीटी सेल एवं मिशन कर्मयोगी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत