हरिद्वार, 14 फरवरी। जन संघर्ष मोर्चा ने शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का शिकार हुई नाबालिगा को न्याय देने की मांग की है।
पीड़ित नाबालिगा के परिजनों के साथ प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा के गुलशन खत्री एवं व्यापारी पुनीत गोयल ने बताया कि नाबालिगा के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया जा रहा था।
6 फरवरी को पीड़िता के परिजनों ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ उसके बयान भी दर्ज किए थे। इसके बावजूद आरोपी युवका को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता के परिवार को भी डराया धमकाया जा रहा है।
गुलशन खत्री ने कहा कि गरीब परिवार की बेटी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही कर पीड़िता को न्याय दिलाए। यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
पत्रकारवार्ता के दौरान पीड़ित नाबालिगा के परिजनों ने बालिका के बयान बदलवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा फैसले का दबाव भी बनाया जा रहा है।
परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग भी की।


More Stories
पार्थिव शिवलिंग पूजन श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक: आचार्य महंत प्रदीप गोस्वामी जी
वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज
शोध पत्रिका का प्रकाशन शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल–कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल