बौद्धिक क्षमताओं के विकास में भी सहायक हैं खेल-मदन कौशिक
हरिद्वार, 12 अप्रैल: डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में राजा गार्डन स्थित ओलिविया स्कूल में आयोजित 13वीं जूनियर अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप के अंतिम दिन बालक वर्ग ओर बालिका वर्ग के फाइनल मैच खेले गए।
बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल एवं एंजिल पब्लिक स्कूल के बीच खेले गए फाइनल मैच में डीएवी ने 47-25 के अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब जीता।
बालिका वर्ग का फाइनल डीएवी पब्लिक स्कूल एवं डीपीएस रानीपुर के बीच खेला गया। जिसमें डीपीएस रानीपुर की टीम ने 27-20 से जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर, चेयरमैन रवि बजाज, सचिव संजय चौहान, भाजपा के सहमीडिया प्रभारी विकास तिवारी स्कूल के प्रधानाचार्य कोरियन एंटनी ने जीत दर्ज करने वाली टीमों को ट्राफी प्रदान की।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और उत्साह से खेलों में ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। खेल बौद्धिक क्षमताओं के विकास में भी सहायक है। राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कदम उठा रही है।
एसोएिशन के सचिव संजय चौहान ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों की 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि एकाग्रता और कड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। इस अवसर पर लक्ष्य शर्मा, इंद्रेश गौड़, अमन कुमार, कमल, प्रेम आदि मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार/ कनखल: तलाब किनारे लगा बिजली का खंभा बन सकता है हादसे का कारण, स्थानीय लोगों में डर
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम