हरिद्वार: ट्यूशन से लौट रही बच्ची से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार
एनटीन्यूज़,हरिद्वार: कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के ट्रांसपोटनगर में कक्षा 8 की छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी से बच्ची के साथ दरिंदगी उस समय की थी जब बच्ची ट्यूशन से लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
बता दें कि घटना के बाद एसएसपी डा. योगेन्द्र सिंह रावत ने एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया था।
पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने रविवार की रात को आरोपी को सीतापुर अंडरपास के पास से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरोपी का नाम रमजानी पुत्र गफूर अली निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल बताया।
आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।



More Stories
महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में NSS के तत्वावधान में रक्तदान, नेत्र जाँच एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में वित्तीय साक्षरता एवं कैरियर उन्नयन पर वेबिनार आयोजित