हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में लक्सर-हरिद्वार मार्ग स्थित ग्राम फेरूपुर में गन्ने से भरे एक ट्रक में स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया, जिस कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
युवती की मौत से गुस्साईं ग्रामीणों की भीड़ में सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया।
मामला दलित युवती की मौत से जुड़ा होने के कारण भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया तथा जमकर नारेबाजी की।
हंगामा बढ़ता देख पथरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और आसपास के थानों की पुलिस को भी बुलाया गया।
मृतका का नाम सुषमा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम फेरूपुर पथरी पोस्ट ऑफिस में कार्य करती थी। रोज की भांति वह स्कूटी से गुरुवार को घर लौट रही थी। इस दौरान फेरूपुर तिराहे पर हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस हंगामा शांत कराने का प्रयास कर रही है।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स