हरिद्वार: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में रजवाड़ा फार्म हाउस के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि कार सवार दंपती समेत 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार की अलसुबह हुआ। कार में 6 लोग सवार थे, जो लक्सर के महारजपुर रायसी के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरी ख्वाजीपुर निवासी रतिराम, सावन कृष्णपाल, पीरू, प्रिंस, अमर सिंह, अर्पित, राजेंद्र और भूपेंद्र ट्रैक्टर ट्रॉली में सब्जियां लेकर रुड़की की रामपुर चुंगी स्थित मंडी जा रहे थे। जैसे ही वह हरिद्वार रोड पर रजवाड़ा फार्म हाउस के पास पहुंचे तो एक स्विफ्ट कार ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार सावन 12 वर्ष व कार में सवार दक्ष 8 माह की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में मौजूद 10 लोग भी घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
पूर्व विधायक स्व० अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ