हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से दो छात्राओं की आत्महत्या का मामला सामने आया है
मामला हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है जहाँ क्षेत्र के नन्हेडा अनंतपुर गांव में जहां दो बहनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर नाराज एक बहन ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कीटनाशक खाने के बाद लड़की की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जबकि दूसरी ओर भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुडि़याला रेलवे स्टेशन के पास एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है छात्रा नेहा कक्षा 11 में पढ़ती थी। दरअसल, भलस्वागाज निवासी एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेजूपुर गांव आई थी। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।



More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार: शरद अग्रवाल बने राष्ट्रीय सावक मंच के नए शहर अध्यक्ष, जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष को मिलेगी मजबूती