August 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी.कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत परिसर की दीवारों पर हुआ देशभक्ति-आधारित सज्जीकरण

धनौरी, हरिद्वार 12 अगस्त 2026:  धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में ‘हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के अंतर्गत सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में 12 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर की दीवारों को स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरक उद्धरणों एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के चयनित अंशों से आकर्षक एवं रचनात्मक रूप से सजाया गया।

इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान तथा तिरंगे के प्रति गौरव की भावना को सुदृढ़ करना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीवारों पर तिरंगा-आधारित कलात्मक आकृतियों, प्रेरक संदेशों तथा ‘वंदे मातरम्’ के चयनित अंशों को सुंदर एवं आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर रोहित, वसुंधरा, रिया एवं इशिका ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए दीवार सज्जीकरण एवं रचनात्मक गतिविधि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवा पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों एवं राष्ट्रीय आदर्शों से जुड़ती है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति-आधारित सज्जीकरण विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना एवं देश के प्रति गौरव की भावना को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

सजाई गई दीवारों के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम के गौरव का प्रेरणादायी वातावरण निर्मित हुआ। इस गतिविधि से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक कौशल, सामूहिक कार्य भावना तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता को भी प्रोत्साहन मिला।

इस प्रतियोगिता एवं गतिविधि से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं, सज्जीकरण तथा अन्य कार्यों का सफल संचालन श्री अंकित कोहली द्वारा किया गया। उन्होंने पूरी गतिविधि को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर, उपप्रभारी डॉ. श्वेता त्यागी तथा समिति के सदस्यों डॉ. राखी बालियान, डॉ. प्रीति राठौर, डॉ. रोमा, डॉ. किरण, सुश्री मोनिका रानी, डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. नीतू रानी का भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं महाविद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से ‘हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में सहायता मिली। इस गतिविधि के माध्यम से महाविद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता संग्राम के गौरव तथा राष्ट्रनिर्माण का प्रेरणादायी संदेश देने वाला स्थल बना।

About The Author