October 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान आयोजित

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार कल में 12 अक्टूबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, हरिद्वार के सहयोग से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान’ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया|

कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी ने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में विनोद कुमारी (सोशल वर्कर), तृषा अत्री (काउंसलर) तथा रोहित कुमार (डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट, NCD) ने तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम तथा नशे से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता में एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर के सार्थक, एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर की जागृति तथा बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की सादिया ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने ‘नशामुक्ति एवं युवाओं पर नशे का प्रभाव’ शीर्षक से जागरूकता नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों को दर्शाया।

कार्यक्रम की आयोजन समिति में प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी (मलिक) के साथ डॉ. प्रियंका त्यागी, डॉ. रुचि, डॉ. हरीश रावत, डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. रोमा एवं श्री अंकित कोहली शामिल रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

About The Author