हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में दिनांक 10 सितंबर, 2025 को आगामी हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग और चित्रकला विभाग के संयुक्त सहयोग से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार जी ने प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई आकर्षक चित्रों का निरीक्षण किया और कहा कि हिन्दी भाषा हमारी मातृ भाषा हैं यह केवल मात्र भाषा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे भावों और विचारों की भाषा हैं। हमें इस भाषा का सम्मान करना चाहिए और इस भाषा के समृद्धि और संवर्द्धन हेतु पठन–पाठन स्तर से प्रयत्नशील होना चाहिए।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के लिये हिंदी भाषा और साहित्य, प्रकृति आधारित चित्र जैसे विषय निर्धारित किये गये जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र–छात्राओं ने बढ़–चढ़कर प्रतिभाग किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्रों को 13 सितंबर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे।
इस अवसर पर हिन्दी विभाग के सहायक आचार्यों में डॉ. गुड्डी चमोली, डॉ. रोमा, डॉ. गौरव कुमार मिश्र सहित चित्रकला विभाग के सहायक आचार्य सुश्री मोनिका रानी और श्री अंकित कोहली उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में UPNL कर्मचारी श्रीमती अंजू ने भी सहयोग किया।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना