हरिद्वार, 03 नवम्बर 2025 : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में धनौरी पी.जी. कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान, त्याग, मानवता और धार्मिक सहिष्णुता के विचारों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया।
कार्यक्रम का निरीक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) विजय कुमार द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन चरित्र हमें अन्याय, अधर्म और अत्याचार के विरोध में साहसपूर्वक खड़े रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में महाविद्यालय की सहायक आचार्या डॉ. रोमा, डॉ. किरण तथा श्री अंकित कोहली का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ किया गया।


More Stories
पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े मामले में हाईकोर्ट से मिली राहत, अग्रिम जमानत मंजूर
हरिद्वार: फर्जी हॉलमार्किंग सूचना पर दो ज्वालापुर के दो ज्वैलरी प्रतिष्ठानों पर छापा
हरिद्वार: भारी वर्षा के कारण दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त, प्रभावित परिवारों को राहत शिविर में ठहराया