धनौरी, 24 अगस्त 2026: धनौरी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्र इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल द्वारा नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।
अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एंटी ड्रग सेल की नोडल ऑफिसर डॉ. प्रियंका मलिक (जंतु विज्ञान विभाग) के मार्गदर्शन में किया गया।
अभियान में एंटी ड्रग सेल के सदस्य डॉ. प्रियंका त्यागी, डॉ. रुचि शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। इसका मुख्य उद्देश्य इंडक्शन प्रोग्राम में शामिल नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त परिसर एवं समाज के संकल्प के साथ फ्लेक्स बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, करियर निर्माण और राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए।
डॉ. प्रियंका मलिक एवं एंटी ड्रग सेल के सदस्यों ने विद्यार्थियों से नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटा में “एक शिक्षक एक वृक्ष” कार्यक्रम आयोजित
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न
संगीतज्ञ पंडित प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर जयंती समारोह का हुआ आयोजन